रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के नये सचिव की नियुक्ति कर दी गई है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में अब अमृत कुमार खलको राज्यपाल के सचिव होंगे। राज्यपाल सचिव के पद से सोनमणि बोरा मुक्त हो गए हैं। वहीं केडी कुंजाम संयुक्त सचिव, राज्यपाल सचिवालय होंगे।