पाटन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक एवं जामगांव एम के भाजपा कार्यकर्ता जीतेन्द्र सेन को मंगलवार को अमलेश्वर पुलिस द्वारा जामगांव की शराब दुकान लूटने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसके विरोध में आज सांसद विजय बघेल के अगुवाई में पाटन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने हजारों की संख्या में जनपद पंचायत पाटन के सामने एकत्रित हुए। जहां पर सांसद विजय बघेल एवं वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा पूरे पाटन के हर गली मोहल्ले में उनके सिपाहसलाहकार द्वारा भय और आतंक का मौहाल बनाया जा रहा है जिसको मुख्यमंत्री का संरक्षण मिल रहा है। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाऊन के दौरान सभी जगह की दुकानें बंद थी लेकिन जामगांव(एम) का शराब दुकान खुला हुआ था। रायपुर, दुर्ग, भिलाई सहित अन्य क्षेत्र के हजारों लोग आ रहे थे। महामारी को फैलने से रोकने के लिये शराब दुकान को बंद करवाने शांति पूर्वक आंदोलन कर किया गया था। लेकिन प्रदेश की तानाशाही सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं पर झूठा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। श्री बघेल ने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ताओं को निशर्त रिहाई नही होने पर वे भी आमरन अनशन पर बैठेंगे। वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा हमारे भाजपा कार्यकर्ता लोगो को कोरोना वायरस के संक्रमन से बचाने के लिये क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर शांति पूर्ण आंदोलन किये थे। लेकिन तानाशाही सरकार द्वाराउनके ऊपर ही करवाई किया गया है। शासकीय कर्मचारियों से कहा आप लोग राजनीतिक कार्यकर्ताओ की तरह कार्य ना करें। संविधान के अनुसार काम करें। पाटन नगर पुलिस छावनी में तब्दील भाजपाइयों द्वारा प्रदर्शन की जानकारी कर बाद आज सुबह से ही पाटन नगर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। भाजपाइयों को थाना परिसर से रोकने के लिये पुराना बस स्टैंड के पास पुलिस द्वारा बेरिकेट लगाया गया था। इस मौके पर भिलाई चरोदा महापौर चंद्रकांता मांडले, संजय बघेल जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, हर्षा चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू,जितेंद्र वर्मा, अजय बघेल, मोहन साहू, हर्ष भाले, सोनू साहू ,हेमंत साहू, योगेश भाले, बाबा वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, हरिशंकर साहू, धनराज साहू, निर्मल जैन, कुणाल शर्मा, राजेश्वर यादव, शरद वर्मा, मिथलेश यादव, राज देवांगन, पोशु राम निर्मलकर, विनय चन्द्राकर, दामोदर चक्रधारी, टीकाराम साहू सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version