रायपुर। गांवों में दीप का पर्व दीवाली की तैयारी शुरू हो गई हो गई है। महिलाएं गोबर की दीया बनाने में जुट गई हैं। बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के सफाई दीदी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर की दिया बनाना शुरू कर दिया है। इनके बनाए दीया से लोगों घर रोशन होगा। समूह की महिलाएं दीया बेचकर त्यौहार के समय लाभ प्राप्त करेंगी। समूह की इन महिलाओं को सरकार की गोधन न्याय योजना के बारे में सोशल मीडिया और अखबारों के जरिए जानकारी मिली। उन्होंने योजना से होने वाली घर बैठे लाभ को भलीभंाति समझ गई और गोबर की दीया बनाना शुरू कर दिया। गोबर के दिए और वंदन वार अब स्थानीय बाजार मे जल्द ही पहुंचने लगेंगे। नगर पंचायत नवागढ़ की सफाई दीदियों द्वारा निर्मित गोबर से बनी दीया जब दीवाली पर्व पर घर आंगन में गोबर के दिए रोशन होंगे तो अपनी संस्कृति से जुड़ाव भी महसूस होगा। इन महिलाओं ने त्यौहार के लिए दिए और अन्य सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
गांवों में ऐसे हो रही दीपावली की तैयारी, इस काम में जुटीं महिलाएं
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
