विकास उपाध्याय भी चुनाव जीतने के कई रोचक टीप्स दिए

मुरैना। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सुमावली विधान सभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के प्रचार के तीसरे दिन ग्रामीण अंचल का सघन दौरा कर कई सभाओं को संबोधित किए एवं कांग्रेस कार्यकताओं को ग्रामीण अंचल के बूथ स्तर में काम करने पर जोर दिया। वहीं से लगे मुरैना विधान सभा में प्रचार कर रहे पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा से भी मुलाकात कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनावी माहौल की चर्चा की। नेता द्वय ने कांग्रेस की जीत पर आश्वस्त होकर कहा कि यहाँ फिर से कांग्रेस की सरकार और कमलनाथ का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है।

मध्यप्रदेश के मुरैना विधान सभा के ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा आज कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर अपने चीर-परिचित अंदाज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हो रहे उपचुनाव का महत्व एवं कांग्रेस की वापसी की आवश्यकता पर समझाईश दी। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के दिशा निर्देशन में ही मध्यप्रदेश उन्नति कर सकता है और इस बात को उन्होंने बहुत कम समय में साबित कर जनता के बीच बता दिया था कि वे सही मायने में मध्यप्रदेश के विकास को लेकर चिंतित हैं। आज फिर से अवसर मिला है कि ऐसे दूरदृष्टि व बहूमुखी प्रतिभा के नेता व सही मायने में जनता के सेवक कमल नाथ जी को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाएँ ये हमारी जिम्मेदारी है, इस दौरान विकास उपाध्याय भी युवा चेहरे के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव जीतने के कई रोचक टीप्स दिए।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी ऑब्जर्वर के रूप में पिछले तीन दिनों से मध्यप्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। इस बीच आज उन्होंने मुरैना जिले के सुमावली विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल का सघन दौरा कर कई सभायें ली एवं कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील की। विकास उपाध्याय ने आज पुन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ग्रामीण अंचल में भी बूथ मैनेजमेंट को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए एवं कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ में मतदाताओं को जितने ज्यादा संख्या में ले जाने सफल होंगे, उतना ही कांग्रेस के पक्ष में लाभ होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version