यूपी के बस्ती में एक चौंकाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्राइमरी स्कूल के टीचर अली आजम पर घिनौना आरोप लगा है. जिसमें शिकायकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी अली आजम ने बेटियों के नहाने की जगह पर चोरी से CCTV कैमरा लगा दिया था. शिकायतकर्ता का कहना है कि शिक्षक अली आजम अश्लील वीडियो देखने का आदी था और इसी बुरी आदत के चलते उसने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी. आरोप है कि वह हिंदू परिवार की बेटियों पर बुरी नजर रख रहा था और उनकी निजी गतिविधियों को छिपकर रिकॉर्ड भी करता था.

दरअसल, सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले शिकायतकर्ता राजीव बस्ती में अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में रहते हैं. यहां रहकर वह एक जॉब करते हैं. जिस मकान में वह किराए पर रहते हैं, उसी में प्राइमरी स्कूल का शिक्षक अली आजम भी रहता है. आजम जब से शिफ्ट हुआ था, तब से उसकी गतिविधियां कुछ संदिग्ध लग रही थीं. ऐसे में राजीव उसपर लगातार नजर रख रहे थे. इसी बीच उन्हें शक हुआ कि अली आजम उनके परिवार की महिलाओं और लड़कियों पर बुरी नजर रख रहा है. इस पर उन्होंने उसके कमरे के आसपास जांच की तो पाया कि अली आजम ने अपने कमरे के एक कोने में एक कैमरा लगाया है. जिसकी दिशा, जहां उनके घर की महिलाएं नहाती थीं उधर और आंगन की ओर था.

अली आजम यहां से उनके घर की महिलाओं और बेटियों को नहाते हुए अपने मोबाइल पर देखता था. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम ने CCTV को बरामद करते हुए आरोपी को थाने ले गई. इतना ही नहीं राजीव कुमार का तो यह भी आरोप है कि अली आजम किराए के रूम का गलत इस्तेमाल कर रहा था और अक्सर कमरे पर लड़कियों को भी लेकर आता था.

तीन माह पहले भी अली आजम एक लड़की को कमरे पर लेकर आया था. जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की और अली आजम को रंगे हाथ पकड़ भी लिया था. हालांकि, उस वक्त अली आजम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version