लखनऊ। कानपुर से परिवारवालों के साथ आई महिला ने त्रिवेणीनगर के शिवलोक कॉलोनी में पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद पति की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कानपुर निवासी युवती की शादी फरवरी 2019 में औरैया के नवनीत तिवारी के साथ हुई थी। नवनीत ठेकेदारी करता है। युवती के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि नवीन सेक्स रैकेट का भी संचालन करता है और उसे भी वह इस धंधे में धकेलना चाहता था। वह इसका विरोध कर रही थी। इसके चलते दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि वह मायके में रहने लगी। पीडि़ता के मुताबिक, वह पति को रंगे हाथ पकडऩा चाहती थी। इसके लिए उसने अपने परिवारवालों और रिश्तेदारों से मदद ली। नवनीत का पीछा करने पर पता चल गया कि वह कहां रह रहा है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद पीडि़ता बुधवार सुबह अपने भाई और पिता समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ त्रिवेणीनगर स्थित एक घर में घुस गई। जहां उसने पति को एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। हंगामा होने लगा तो पीडि़ता ने डायल-112 पर सूचना दे दी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version