रायपुर। मानव संसाधन विकास समिति एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एसएन पटेल कोरोना को परास्त कर काम पर लौटे है। उन्होने 16 अक्टूबर को अपना पदभार ग्रहण किया। आपको बता दें कि श्री पटेल का परिवार पिछले डेढ़ माह से कोरोना से ग्रसित था, डेढ़ माह तक कोरोना से लंबी जंग के बाद आखिर मेें उन्होंने कोरोना को परास्त कर दिया।
आज कार्यालय पहुंचने पर उनके सहकर्मियों एवं दोस्तों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया। श्री पटेल ने अपने विभाग एवं समिति संगठन के उन समस्त साथियों का आभार व्यक्त किया है जिनकी दुआओं के कारण वे तथा उनका परिवार स्वस्थ हो सका है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से बिरेन्दर सिंह, संदीप अग्रवाल, अजय झारिया, पीताम्बर वर्मा आदि उपस्थित थे।
