मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति- पत्नी के आपसी विवाद के चलते अपने चार बच्चों को जहर पिलाकर पति ने खुद भी जहर पी लिया। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

दरअसल पूरन सिंह आदिवासी की पत्नी मनु अपने भाई की शादी में बारला गांव गई थी। पति उसे वापस लाना चाहता था। इस दौरान ससुराल पक्ष से विवाद हो गया था। पूरन अपने चार बच्चों – रोहन (10), रेशमा (9), पिंकी (8) और सुहानी (7) को लेकर घर लौट आया। सोमवार रात 8 बजे उसने आम के जूस में चूहा मार दवा (जहर) मिलाकर बच्चों को पिला दी। फिर खुद भी पी लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सभी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर है।

पत्नी को डराने के लिए यह कदम उठाया

पत्नी मनु ने बताया कि उनकी शादी को 13 साल हो चुके हैं। पति अक्सर विवाद करते थे। वह बच्चों के साथ भाई की शादी में गई थी। पति जबरदस्ती उन्हें घर ले जाना चाहते थे। सोमवार को घर की चाबी लेकर अपने घर पठारी चले गए। पूरन ने पत्नी को डराने के लिए यह कदम उठाया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version