मेट गाला 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के अलावा पॉप सिंगर रिहाना ने भी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है. इवेंट में एंट्री से पहले ही सिंगर ने अपनी नई और तीसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था. न्यूयॉर्क के कार्लाइल होटल से निकलते समय बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ रिहाना ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को खुशखबरी दी थी.

सूट स्टाइल गाउन में दिखीं रिहाना

मेट गाला 2025 में रिहाना को कस्टम गाउन में दिखा गया है. इसे सूट की तरह डिजाइन किया गया था. सूट स्टाइल गाउन के साथ रिहाना ने पोल्का डॉट शॉर्ट टाई को भी कैरी किया था. उनके गाउन में कोट स्टाइल स्लिट स्कर्ट अटैच्ड है. रिहाना ने शॉर्ट ब्लेजर और बिग साइज हैट के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. सिंगर ने अपने बॉस लेडी लुक को फेमिनिन टच दिया था.

ग्रे आउटफिट में शो किया बेबी बंप

बता दें कि इवेंट में जाते समय इवेंट रिहाना ने ग्रे रंग का टू-पीस स्कर्ट सेट पहन रखा था. इसके साथ मैचिंग नी-हाई सॉक्स और हील्स से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था. इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था. ग्रे रंग का टू-पीस स्कर्ट सेट के साथ रिहाना ने भूरे फर वाले स्कार्फ भी हाथ में रखा था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version