दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन दुर्ग की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग के गाईड लाइन का पालन करते हुए सम्पन्न किया गया। एल.बी. संवर्ग की सभी प्रमुख एजेंडों पर सदस्यों ने चर्चा की एवम वआगामी रणनीतिक खाका खींचा। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन भिलाई-3 में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश महामंत्री प्रणव मण्डरीक, प्रदेश संगठन सचिव हेमंत मढरिया की अगुवाई में किया गया। बैठक में कोविड 19 के सभी गाईड लाइन का पालन करते हुए बाकायदा मास्क व हैंड सेनेटाइजिंग के इस्तेमाल के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के दायरे में कई अहम निर्णय लिये गए। सदन की शुरुआत भारत माता की जय के उद्घोष से हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जिला व प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। पदाधिकारियों ने सभी समस्याओं को गहनता से सुना एवम निराकरण के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया।
छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश पाल ने राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुई बैठक को सम्बोधित किया। श्री पाल एवम उनके साथियों ने संकल्प लिया कि शासन द्वारा जनघोषणा पत्र में एलबी संवर्ग के हित मर किये गए वादों को पूरा करवा कर ही रहेंगे। इसके लिए चाहे कठोर से कठोर कदम क्यो ही न उठाना पड़े। सदन में कोविड 19 की भयानक महामारी पर चर्चा भी हुई एवम उससे निपटने के लिए फेडरेशन के शिक्षक साथियों के शत प्रतिशत योगदान एवम सहयोग की प्रशंसा की गई। जो शिक्षक साथी कोविड 19 की ड्यूटी निभा रहे है, उन्हें 50 लाख का बीमा कवर देने राज्य शासन से पहल करने की अपील की गई। चूंकि अभी कोरोना का असर अभी अपनी उच्चतम स्तर पर है, लिहाजा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए लिए संकल्पित होने की वजह से शिक्षकिय गरिमा का ख्याल रखते हुये आंदोलन जैसे कड़े कदम नही उठाना चाहती, मगर यदि उनकी मांगों पर जैसे प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर वेटेज प्रदान करने, क्रमोन्नत या डबल समयमान वेतन प्रदान करने, संस्था प्रमुख एवम शिक्षक व व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति करने, लंबित समयमान पुनरीक्षित वेतनमान, महंगाई भत्ते, वार्षिक वेतन वृद्धि जैसे कर्मचारी अधिकारो को प्रदान करने की दिशा में शासन द्वारा जल्द से जल्द कोई ठोस पहल नही करने की स्थिति में संगठन राज्य शासन के विरोध में प्रदर्शन करने से भी पीछे नही हटेगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन के प्रदेश प्रमुख राजेश पाल व महामंत्री प्रणव मण्डरीक ने दुर्ग जिले के सभी विकासखंडो के शिक्षक एलबी संवर्ग से अपील की है कि इस अभियान में महाफेडरेशन का साथ दें व सहयोग प्रदान करें तथा उनसे जुड़कर काम करें। संगठन ने तय किया है कि नि:शुल्क सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक शिक्षकों से जुड़कर काम करने की अपील की है। जल्द प्रदेश, जिला व विकासखंड स्तर पर संगठन का विस्तार कर रही है। कई जिलो व ब्लाक में भी महाफेडरेशन का गठन अपने अंतिम पड़ाव में है। राजेश पाल ने बताया कि बहुत जल्द कई जिलों व ब्लाकों से राज्य शासन को मांग पूरा कराने विशेष अभियान चलाएगी। आज की सभा में गौतम चंद्राकर, हेमंत, रामकृष्ण देवांगन, खिलेश वर्मा, ज्योति नेताम, मनोज वर्मा, प्रकाश, चौबे, अजय शर्मा, डी. पोलेय्या, सविंदर कौर, संगीता वर्मा, राजेन्द्र कौशिक, राजेश पाल, प्रणव मण्डरीक, लुमन साहू, ऋतेश टिकरिहा, ममता सूर्यवंशी समेत आधा सैकड़ों शिक्षक साथी शामिल हुए।
