मुरैना (मध्यप्रदेश)। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सुमावली विधान सभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा के प्रचार के पाँचवें दिन पूरे विधान सभा के कई ग्राम पंचायत में अखण्ड रामायण का आयोजन कर पूरी जनता को कांग्रेस के पक्ष में करने सफलता हासिल की है। मुरैना के सुमावली विधान सभा क्षेत्र में आज स्थिति यह है कि हर क्षेत्र से मांग उठने लगी है कि विकास उपाध्याय को उनके यहाँ एक बार लाया जाए।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जनता के बीच हर तरह का माहौल बनाने आदतन सफल रहे हैं। उनकी वही चिर-परिचित काबिलियत ने मुरैना के सुमावली विधान सभा क्षेत्र में धूम मचाकर रख दिया है। विकास उपाध्याय पूरे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राजनीति कार्यक्रम से लेकर सभा, बूथ मैनेजमेंट और विभिन्न धार्मिक आयोजन में लगाकर व्यस्त कर दिया है। अपने पाँचवें प्रचार दिवस के बीच उन्होंने एक ऐसा माहौल बना दिया है कि पूरे विधान सभा में विकास उपाध्याय एक स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेसियों के बीच दिखाई दे रहे हैं। आज वे अखण्ड रामायण के कई आयोजनों में समिमलित होकर लोगों का जबरदस्त उत्साह वर्धन किया। वहीं कांग्रेसियों को चुनाव में पूरी तरह काम सौंप कर व्यस्त कर दिया है, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक ऐसा माहौल निर्मित हो गया है कि वे पूरे विधान सभा में कांग्रेस के पक्ष में कांग्रेसमय नजर आ रहा है।

विकास उपाध्याय का इस बीच ग्रामीण अंचल में जबरदस्त स्वागत के साथ आम जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कमल नाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और इस लड़ाई में आम जनता को अधीक से अधीक जागरूक होकर कांग्रेस के विचार धारा के साथ खड़े होना पड़ेगा। तभी फिर से एक बार छीनी गई सरकार को वापस ला सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version