रायपुर। वनांचल के किसान अपने खेतों में धान की पैदावार के साथ ही अतिरिक्त आमदनी के लिए बाड़ी में साग-सब्जी का उत्पादन करके भी अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी से खेती के बारे में बताया जा रहा है। ताकि दूरस्थ अंचल में निवास करने वाले किसान आधुनिक तकनीकी से खेती करके कम लागत से अच्छी आमदनी अर्जित सके। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत् खनिज न्यास निधि मद से 71 हैक्टेयर क्षेत्र में किसानों के द्वारा गन्ना की खेती की जा रही है। बगीचा किासखंड के ग्राम पतरापारा के किसान श्री भाटासाय के खेत में 1.6 हेक्टेयर में गन्ने की फसल लगाई गई है। जुजगू के श्री अमृत राम के एक हेक्टेयर खेत में एवं ग्राम गुडलू के किसान श्री लक्षण के खेत में 0.800 हेक्टेयर में गन्ना की फसल लगाई गई है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली बार नगदी फसल गन्ना को खनिज न्यास निधि मद से विकासखंड बगीचा में मॉडल के तौर पर कुल 71 हैक्टेयर पर पॉलीबैग गन्ना का उत्पादन किया जा रहा है। पॉलीबैग गन्ना प्रदर्शन जिला प्रशासन के सहयोग से स्वीकृत कर पौधा रोपण का कार्य किया गया है। जिससे फसल का उचित दाम किसानों को मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ उनके आय में बढ़ोत्तरी होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version