पटना। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एक हादसे में बाल-बाल बच गए हैं. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उनका हेलिकॉप्टर तार से टकरा गया. जिससे उनके हेलिकॉप्टर के ब्लेड टूट गए. इस दौरान उनके साथ मंगल पांडेय और संजय झा भी साथ थे. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर के साथ हादसा सामने आया है. हादसा तब हुआ जब पटना एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर का पंखा एक निर्माण स्थल पर ओवरहेड वायरिंग से टकरा गया. इससे उनके हेलिकॉप्टर का पंखा टूट गया. हालांकि हादसे में केंद्रीय मंत्री को किसी प्रकार का भारी नुकसान नहीं उठाना पड़ा है. रविशंकर प्रसाद इस हादसे के बाद सुरक्षित हैं. घटना आज शाम की जब रविशंकर प्रसाद चुनाव अभियान के बाद पटना वापस लौटे थे. इस दौरान हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान उनके हेलिकॉप्टर का पंखा तार से टकरा गया, जिसके कारण ये हादसा सामने आया.
बड़ी खबर : हवाई हादसे में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बाल-बाल बचे
Previous Articleस्टार प्रचारक विकास उपाध्याय ने कांग्रेसियों में भरा जोश, जनता के बीच हर तरह के माहौल बनाने में माहिर
Next Article नवरात्र पर्व : मां शक्ति का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
