चावल भारतीय घरों में रोजाना खाया जाता है और ये ज्यादातर सभी लोगों को बहुत पसंद होता है. भारतीयों के मुख्य फूड्स में से चावल को घरों में ज्यादा मात्रा में स्टोर किया जाता है, लेकिन इसे ताजा और कीट-मुक्त रखना कभी-कभी थोड़ी मुश्किल हो सकता है. छोटे कीड़े, जैसे चावलों के कीड़े और नमी के कारण चावल खराब हो सकते हैं. इससे चावल में कीड़े लग सकते हैं, या उसका स्वाद और ताजगी भी कम हो सकती है, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.

कुछ आसान और असरदार तरीके हैं, जिनसे आप अपने चावल को सुरक्षित रख सकते हैं और उसे ताजा बना सकते हैं. इन तरीकों से न सिर्फ चावल की ताजगी बनी रहती है, बल्कि कीड़े भी दूर रहते हैं. आइए जानते हैं कुछ खास उपाय जिन्हें अपनाकर आप चावल को कीड़ो और खराब होने से बचा सकते हैं, ताकि आपके चावल लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट रहें.

नीम या तेजपत्ता डालें
अपने चावल के कंटेनर में कुछ नीम के पत्ते या तेजपत्ता डालें. इन पत्तों में एंटी-इंफेक्शियस गुण होते हैं. ये कीड़ों को खत्म करने के रूप में काम करते हैं और कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं.

लहसुन की कलियां इस्तेमाल करें
अपने चावल के स्टोरेज बॉक्स में लहसुन की कलियां छीलकर डालने से कीड़ों को दूर रखने और अपने चावल को ताजा रखने में मदद मिल सकती है.

सूखी लाल मिर्च या साबुत काली मिर्च डालें
अपने चावल के कंटेनर में 8-10 सूखी लाल मिर्च या कुछ साबुत काली मिर्च डालने से आपके चावल में कीड़ों का प्रभाव कम हो सकता है.

साबुत हल्दी के टुकड़े डालें
चावल के कंटेनर में हल्दी के 3-4 साबुत टुकड़े रखने से भी कीड़ों को दूर रखने में मदद मिल सकती है.

माचिस
माचिस की तीली एक पुराना लेकिन असरदार तरीका है जो आज फिर से लोग इस्तेमाल करने लगे हैं. अगर आप चावल के डिब्बे में 8 से 10 माचिस की तीलियां रख दें, तो उसमें कीड़े (घुन) नहीं लगते. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि माचिस की तीली में सल्फर होता है, जो कीड़ों को दूर भगाने में मदद करता है.

बोरिक एसिड
बोरिक एसिड एक ऐसा उपाय है जो ज्यादा लोग नहीं जानते, लेकिन यह काफी असरदार होता है. इसके लिए आपको थोड़ा सा बोरिक एसिड पाउडर लेना है और उसे एक साफ कपड़े में बांधकर चावल के डिब्बे के बीच में रखना है. यह तरीका चावल में पहले से मौजूद कीड़ों को खत्म करने में मदद करता है. लेकिन ध्यान रखें, अगर आप यह तरीका अपनाते हैं, तो चावल को पकाने से पहले 4 से 5 बार अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version