रानीतराई (पाटन)। अंचल के छोटे से गांव भेलवाकुदा जो कि दुर्ग जिला के अंतिम छोर में बसा है। यह गांव वर्तमान में धमतरी जिला में आता है। यहां के शिक्षक डुमेश्वर साहू के पुत्र विवेक कुमार साहू द्वारा देश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) 2020 परीक्षा में कुल अंक 648 ऑल इंडिया रैंक 4198 वी रेंक category rank 14 37 रैंक लाकर सफलता अर्जित किए हैं। विवेक कुमार अपने स्कूल के समय से ही प्रतिभाशाली छात्र रहा है विवेक को यह उपलब्धि द्वितीय प्रयास में ही नीट की परीक्षा पास किए हैं। विवेक कुमार के पिता डुमेश्वर साहू जो कि शिक्षक हैं व माता श्रीमती नूतन साहू गृहिणी हैं जो अपने बच्चे की कठिन पढ़ाई में 12 से 15 घंटे मे हमेशा साथ दिए हैं जो आज विवेक के इस उपलब्धि पर बहुत खुश हुए हैं। विवेक की सफलता पर माता-पिता सहित उनके दादा सुदर्शन साहू जो कि अपने ग्राम भेलवाकुदा के वरिष्ठ कृषक हैं, दादी मालती साहू, चाचा झम्मन साहू, चाचा गीतेश साहू, चाची सपना साहू, बहन देवीका साहू, खुशी, रुचि व बुआ लेखनी साहू बहुत खुश हुए हैं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं। विवेक आगे की पढ़ाई बहुत ही अच्छे ढंग से कर मास्टर ऑफ सर्जरी की डिग्री लेकर सर्जन बनना चाहता है वह गांव गरीब की सेवा करना चाहता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version