धरमजयगढ़। पढ़ते-पढ़ते नाबालिगों में प्रेम हुआ। सही उम्र आने पर शादी की बात कही गई। फिर भी लड़की लड़के के घर रात रात को आ कर मिलने की कोशिश करती रही और नही मिलने पर आत्महत्या कर लेने, नस काटने आदि कहकर ब्लैक मेलिंग करती रही। यह बात थाने तक पहुंची जहां लड़की लड़के को समझाइश दी गई लड़का इक्कीस साल पूरे होने पर शादी करने की बात कही। स्टांप पेपर में लिखा पढ़ी हुई लेकिन लड़की एवं परिजनों ने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला कुछ दिनों के लिए शांत रहा फिर एक दिन रात को स्वयं लड़की की मां लड़की को लेकर रात में लडके के घर पहुंच गई और कहने लगी कि बिना बात किये लड़की रह नही पा रही है इसके बाद फिर इनका बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। लड़की हमेशा आत्महत्या कर लेने की बात कहकर लड़के को इमोशनल ब्लैक मेल करती रही और शादी के लिए दबाव बनाते रही। लेकिन उम्र और बेरोजगारी का हवाला देकर लड़का और उसके परिजन शादी से इंकार करते रहे। फिर भी बात नही बनी तो लव एंड लिव में लड़के के मां के घर लड़की के साथ रहने लगे। बेरोजगार होने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा खाने की समस्या तो थी नही लेकिन अन्य आवश्यकताओं के लिए परेशानी हो रही थी तब लड़की के मां बाप ने उन्हें अपने साथ अपने गांव चलने को कहा और लड़के के लिए कुछ काम धाम खोज देने की बात कही। लड़की लड़का लड़की के मां बाप के साथ चले गए वहां इन्हें एक मकान किराए का दिला दिए और उन्हें उन पर छोड़ दिया गया। यहां यह लिखा पढ़ी कराया गया कि हम स्वेच्छा से साथ साथ पति पत्नी की तरह रह रहे हैं। कुछ दिन बाद गांव में फिर पंचायती कराया गया लड़की साथ नही रह पाने की बात कही इसके एवज में लड़की के परिजनों ने लड़के से चार लाख रुपए की मांग की गई इस पर लड़के की मां एवं परिजनों ने अश्मर्थता जाहिर किया। इसके कुछ दिन बाद लड़की अपनी मां के साथ थाना पहुंच कर मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर कई झूठी रिपोर्ट दर्ज कराना चाही, दैहिक शोषण का मामला दर्ज कराना चाहा तो धरमजयगढ़ पुलिस ने लड़का लड़की और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की उसकी और उसकी मां मानने को ही तैयार नहीं हुए और शादी का झांसा देकर दैहिक दैहिक शोषण का मामला दर्ज करा दिया। लड़के को सच्चे प्यार की सजा यह मिल रही है कि बलात्कार जैसी धारा लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की रिपोर्ट पर धरमजयगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़का को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version