2007 की आइकॉनिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही इस फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर इमोशन्स, एनर्जी और इंस्पिरेशन की जबरदस्त खुराक मिलने वाली है। इस बार फिल्म के ज़रिए एक नया नाम सुर्खियों में आ रहा है – आरूष दत्ता, जो निभा रहे हैं ‘सतबीर’ का किरदार।

“हाइट जैसे टावर, वाइब फुल पावर”
मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए एक वीडियो में सतबीर यानी आरूष की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और उनका मस्तीभरा अंदाज़ दिखाया गया है। आरूष, जो मुंबई से हैं, फिल्म में एक मैकेनिक लड़के की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने अंकल के गैराज में काम करता है। उनका किरदार तेज, दिल से बोलने वाला और बेबाक है – ट्रेलर में आमिर खान पर चिल्लाने वाला सीन इसकी एक झलक देता है।

आमिर खान को बताया “रिबर्थ”
आरूष ने बताया कि जब उनकी मां ने पूछा कि इस पूरी फिल्म के अनुभव को एक शब्द में कैसे बयां करेंगे, तो उनका जवाब था – “रिबर्थ”। वो खुद को आमिर खान का बड़ा फैन बताते हैं और सेट पर उनके साथ बिताए वक्त को जिंदगी का सबसे बड़ा मौका मानते हैं।

10 राइजिंग सितारों के साथ खास लॉन्च
आरूष दत्ता के साथ फिल्म में गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे 10 यंग टैलेंट्स को लॉन्च किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जो पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा का है, जबकि गीतों को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और संगीत दिया है शंकर-एहसान-लॉय ने।

20 जून को सिनेमाघरों में
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और अपर्णा पुरोहित, रवि भागचंदका के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

रेलर देखें:
YouTube Trailer Link

इंस्टाग्राम रील:
Instagram Video

यह सिर्फ फिल्म नहीं, एक नई पीढ़ी की उड़ान है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version