रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता व वरिष्ठ समाजसेवी और प्रख्यात गौसेवक रामजीलाल अग्रवाल का शनिवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
रामजीलाल अग्रवाल, श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल के पति और सांसद व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता थे। वे विष्णु अग्रवाल के भाई और पूरनलाल, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश, अशोक अग्रवाल के चाचा तथा देवेंद्र और गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।
रामजीलाल अग्रवाल अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक और रायपुर के प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे। वे एक सादा जीवन, उच्च विचार वाले व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे और जीवनभर गौसेवा, जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे।
उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 25 मई को सुबह 10 बजे उनके निवास रामजी वाटिका, मौलश्री विहार, वीआईपी रोड, रायपुर से निकलेगी और मारवाड़ी शमशान घाट, रायपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रामजीलाल जी की सरलता, सेवा और सत्कार की भावना को समाज हमेशा याद रखेगा। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नेताओं ने शोक जताया है।
सांसद बृजमोहन के पिता रामजीलाल अग्रवाल का निधन, अंतिम यात्रा रविवार को
Next Article छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर-दुर्ग में सुबह बारिश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

