अमेरिका के शिकागो में एक ऑनलाइन क्लास के दौरान सात साल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए एक 18 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वेस्ट चेस्टरफील्ड में गुरुवार को एक ऑनलाइन क्लास से ब्रेक के दौरान चौंकाने वाली घटना हुई, शिक्षक ने छात्रों को खुद को म्यूट करने और अपने कैमरे बंद करने के लिए कहा और इसी दौरान एक बच्ची के साथ उसने उत्पीडऩ किया. हालांकि अन्य छात्रों और शिक्षकों ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी. जब पुलिस ने संदिग्ध को पकडऩे के लिए पीडि़त के घर पर छापा मारा, तो बच्ची रो रही थी और कह रही थी कि मुझे नहीं पता कि क्यों किया, मुझे माफ कर दो. आरोपी की पहचान 18 साल के कैटरेल ए वाल्स के रूप में हुई जिस पर 13 साल से कम उम्र की पीड़िता के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. कुक काउंटी असिस्टेंट स्टेट के अटॉर्नी एंड्रीना टुरानो ने कहा कि वॉल्स पिछले एक साल से छोटी बच्ची का यौन उत्पीडऩ कर रहा था. पीडि़ता ने खुलासा किया आरोपी उसका लगातार यौन उत्पीडऩ करता था लेकिन वो नहीं चाहती थी कि उसके पिता को ये सब पता चले. आरोपी पहले से ही एक अवैध बंदूक रखने के मामले में जमानत पर था. आरोपी के वकील ने तर्क दिया है कि उसे कुछ हद तक विकलांगता है जिसकी वजह से वो खुद को नियंत्रित नहीं कर पाता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version