कोंडागांव। जिले के खेल अधिकारी कार्यालय में देर शाम शराबखोरी की शिकायत मिलने पर कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि कुछ शिक्षकों पर कार्यालय समय के पश्चात देर रात को शासकीय कार्यालय में शराबखोरी करने का आरोप लगा है, जिस पर वस्तु स्थिति की जांच करते अवैध रूप से मदिरा पान करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कर कार्यालय कलेक्ट्रेट को अवगत कराने के निर्देश वरिष्ट खेल अधिकारी को दिए गए है, साथ ही मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।
शाम ढलते ही सरकारी कार्यालयों में छलकने लगते है जाम, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
