
श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में महिलाओं के द्वारा एकजुट होकर सामूहिक रूप से भक्ति भावना से ओतप्रोत होकर बड़े ही धूमधाम से वट सावित्री की पूजा की गई। पूजा में प्रमुख रूप से शामिल होने वाली महिलाओं में निशा सोनी, मीना ठाकुर, तनु साहू, ज्योति वर्मा, सुरुचि कश्यप, धनेश्वरी चंद्राकर, भाग्यश्री, आर्शी शर्मा, माया बैस, दिव्या शर्मा और पिंकी शर्मा आदि प्रमुखता से शामिल रही।