विधायक अनुज शर्मा द्वारा बल देकर साईं नगर जोरा के प्रतिनिधि मंडल से बोला गया कि रायपुर शहर में ऐसे अनेकों क्षेत्र और कॉलोनी की बसावट हो गई है जहां पर कि कृषि जमीन की प्लाटिंग करके लोगों के द्वारा भोली भाली जनता को बेचकर और मोटा मुनाफा कमाकर मूलभूत आवश्यकताओं की सुविधा दिए बगैर समस्याओं से ग्रसित कर दिया गया। इसी का दुष्परिणाम स्वरूप ऐसी अवैध कॉलोनी की जनता अब सड़क , बिजली, पानी , नाली और उसकी उचित जल निकासी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। जनता के जागरूक जनप्रतिनिधि होने के नाते विधायक अनुज शर्मा द्वारा प्रतिनिधि मंडल में शामिल डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष, संतोष शर्मा, सुरेश सोनी, भारती रामटेके, राकेश रामटेके , छगनलाल साहू और किंडो को शासन प्रशासन से साईं नगर के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे कि सीसी रोड निर्माण और उचित जल निकासीयुक्त नालियों का निर्माण कराने का ठोस आश्वासन दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version