नईदिल्ली/रायपुर। जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे, तो वहीं दूसरी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के द्वारा आज दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कांन्फें्रस लिये जाने की खबर मिली है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी अब से पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। मंगलवार दोपहर को पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण विषय पर प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। प्रेस कांफ्रेंस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के प्रथम तल के पत्रकारवार्ता कक्ष में होगी। यह जानकारी सदस्य कांग्रेस संचार विभाग सुशील आनंद शुक्ला ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version