रायपुर. राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह उप समिति दुर्ग के तत्वाधान में महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती का कार्यक्रम दिनांक 29 मई 2025 दिन गुरुवार को स्थान महाराणा प्रताप, मंगल भवन, शंकर नगर दुर्ग में आयोजित होगा।।

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डा. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। भव्य शोभा यात्रा महाराणा प्रताप, मंगल भवन दुर्ग से शाम 4:00 बजे निकलेगी। शोभा यात्रा के प्रमुख आकर्षण सभी राजपूत चूड़ीदार पजामा पोशाक एवं महिलाएं अपनी पोशाक पहनकर कतार बद्ध लाइन में खड़े होकर महाराणा प्रताप की जय कार के साथ जिसमें 10 घोड़े, तीन खुला जीप, धूमाल, गड़वा बाजा, बैंड डीजे, अखाड़ा झांकी, शानदार आतिशबाजी, राउत नाचा एवं कान्फेट्टी मशीन के साथ जगह-जगह प्रवेश द्वार में शरबत वितरण के साथ भ्रमण करते हुए निकलेगी ।

डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव ने आगे बताया कि मुख्य अतिथि माननीय सुरेंद्र कौशिक जिला दुर्ग अध्यक्ष भाजपा, माननीय गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर, माननीय ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, माननीय अलका बाघमार महापौर दुर्ग शहर, माननीय श्याम शर्मा सभापति दुर्ग शहर, ठाकुर बजरंग सिंह बैस, अध्यक्ष राजपूत छत्रीय महासभा छत्तीसगढ़ होंगे।।।‌ कार्यक्रम की अध्यक्षता उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत करेंगे।।

विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज सिंह भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह महासचिव, सत्येंद्र सिंह सहसचिव, घनश्याम सिंह चौहान उप सचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, श्रीमती रश्मि सिंह महिला अध्यक्ष, श्रीमती मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव तथा उप समिति दुर्ग के समस्त पदाधिकारी युवा मंडल एवं महिला मंडल रहेंगे।। कार्यक्रम में सभी 37 उप समितियां के राजपूतों को कार्यक्रम में उपस्थित होने केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैंस ने अपील किया है ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version