शिवरतन गुप्ता अध्यक्ष एवं डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर सचिव निर्वाचित रायपुर– अवधपुरी आदर्श मोहल्ला विकास समिति भाटागांव रायपुर शासन द्वारा पंजीकृत संस्था की आमसभा बैठक दिनांक 01 जून 2025 दिन रविवार को स्थान शिवम एकेडमी स्कूल, ढेबर सिटी रोड, अवधपुरी में समय दोपहर 12:00 बजे आयोजित हुई जिसमें आगामी 3 वर्ष के कार्यकाल हेतु नवीन पदाधिकारी के गठन हेतु उपस्थित सदस्यों से समिति के संविधान में उल्लेखित पदों हेतु नाम प्रस्तावक समर्थन के साथ इच्छुक उम्मीदवार का नाम लेने कहा गया।
उपस्थित सदस्यों में सर्वसम्मति से सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु शिवरतन गुप्ता का मनोनयन किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु बी. आर. धनगर, सचिव पद हेतु डॉ .जितेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद हेतु देवेंद्र साहू बनाएं गये। बाकी शेष पदों हेतु नवनिर्वाचित पदाधिकारी द्वारा कार्यकारिणी की बैठक लेकर मनोनयन करेंगे ।। आम सभा कार्यक्रम में समिति की सरक्षिका सुश्री रेखा सिंह मैडम द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराई गईll कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू, कृष्ण ध्रुव, कोषाध्यक्ष अशोक बंजारे, संयुक्त सचिव परमानंद गुप्ता, जीतू बिजलानी, पूनम साहू ,जीपी राही, हेमनाथ साहू, मनोरमा दुबे पूजा पांडे, महेंद्र दुबे, मदन साहू, एवं अवधपुरी के सम्माननीय नागरिक सदस्य गण उपस्थित थे।। उक्त जानकारी समिति के सचिव डा. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने दी।।