बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है इसलिए वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करने के लिए आने वाले है। अभी वर्तमान में वे 7 नवंबर से देश की राजधानी नई दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करने जा रहे है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित है और वे उस चर्च के ठीक सामने जल्द ही कथा करने वाले है। छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है क्योंकि यह प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी है और यहां आकर वे हमेशा अपने आम को प्रसन्न महसूस करते है।

बस्तर में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को साधुवाद देते हुए नक्सलियों से आग्रह किया है कि भारत को भारत रहने दें, मूलधारा में आकर भारत की परंपरा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें और भारत को अखंड बनाया जा सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version