छत्तीसगढ़ में एसटीएफ और थाना छावनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पिछले 10 से 12 वर्षों से फर्जी पहचान के सहारे छत्तीसगढ़ में रह रहे थे। इनके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट, नागरिकता प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

फर्जी पहचान बनाकर रह रहे थे भारत में
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन (48 वर्ष), निवासी राजबाड़िया, जिला जेस्सोर, बांग्लादेश
साथी खातून, निवासी माटीकुमरा, जिला जेस्सोर, बांग्लादेश

इन दोनों ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना का निवासी बताकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और बैंक पासबुक जैसे फर्जी दस्तावेज बनवाए थे और दुर्ग जिले के कैम्प-02, छावनी क्षेत्र में रह रहे थे।

खुफिया सूचना पर छापा
2 जून की रात खुफिया जानकारी मिलने पर एसटीएफ और थाना छावनी पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प-02 स्थित किराये के मकान पर छापा मारा। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर घुसे थे।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज
दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 319(2), 336(3), 3(5), 61, विदेशी नागरिक अधिनियम 1946, पासपोर्ट अधिनियम 1967 तथा भारत में प्रवेश (पासपोर्ट) अधिनियम 1920 के तहत थाना छावनी में अपराध क्रमांक 275/2025 दर्ज किया गया है।

अब तक 7 घुसपैठियों पर कार्रवाई
एसटीएफ की कार्रवाई के तहत दुर्ग जिले में अब तक 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि स्थानीय स्तर पर किन लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनवाने और पनाह देने में सहयोग किया।

पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें, जिससे ऐसी सुरक्षा चूक समय पर पकड़ी जा सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version