रायपुर। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली हेतु चरणबद्ध कार्यक्रम की सुचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव को पूरे प्रदेश में 1 नवम्बर 2004 से बंद पुरानी पेंशन को बहाल कराने हेतु मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

नरहरपुर के ब्लाक अध्यक्ष रविशंकर नेताम कांकेर के ब्लॉक अध्यक्ष छविलाल जैन सचिव निर्मल प्रसाद कांकेर संरक्षक जयशंकर दुबे ने कहा कि नवीन पेंशन योजना बाजार आधारित योजना है जो कि जोखिम पुर्ण एवं कर्मचारियों के लिए अहितकर है। यह पेंशन योजना रिटायर होने के आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती है। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस द्वारा तीन वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन कार्यक्रम एवं प्रदर्शन के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है किंतु आज पर्यंत तक प्रशासन पेंशन बहाली हेतु गंभीर नहीं दिख रही है। विदित हो कि संघ के माध्यम से पेंशन की मांग को कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। कांकेर जिले में प्रांतीय संयुक्त सचिव बलविंदर कौर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार नाग महिला जिला अध्यक्ष मंजूलता शोरी उपाध्यक्ष नरेंद्र राना इमरान शेख रनिता राय के नेतृत्व में एनपीएस के विरोध में 1 नंवबर को काली पट्टी बाँध कर परिवार सहित विरोध किया जाएगा। 2 नवम्बर को कार्यालय में जाकर काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा। 26 नवम्बर को संविधान प्रस्तावना पाठ कर विरोध दिवस मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में एनपीएस विरोध दिवस मनाया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version