‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर, जो 2007 की आइकॉनिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, एक दिल छू लेने वाली फैमिली एंटरटेनर का वादा करता है। प्यार, हंसी और खुशी से भरे इस ट्रेलर ने देशभर में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। अब जब फिल्म अपनी रिलीज़ के करीब है, तो इसकी टीम एक खास म्यूज़िकल नाइट के लिए एक साथ आने वाली है।

एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, “सितारे ज़मीन पर की टीम 6 जून को एक म्यूज़िकल नाइट के लिए एक साथ आ रही है, जो आमिर खान के घर पर होगी। इस इवेंट को आमिर खान खुद होस्ट करेंगे। इस खास शाम में फिल्म के 10 डेब्यूटेंट्स भी मौजूद रहेंगे, साथ ही म्यूज़िक कंपोजर तिकड़ी शंकर–एहसान–लॉय भी इस जश्न का हिस्सा बनेंगे।”

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version