रायपुर। शायद ऐसी कोई गृहणी नहीं होगी जिनकी रसोई घर में आंखों से आंसू निकलते होंगे। लेकिन अब इनकी आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे क्योंकि इसका मुख्य कारण प्याज के बढ़ते दाम है। आपको बता दें कल रायपुर में प्याज की कीमत चिल्हर में 80 रुपए तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि दीपावली तक किसी भी तरह से राहत की कोई संभावना नहीं है। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह के प्रारंभ में ही अचानक प्याज के साथ सब्जियों की कीमतों में तेजी आ गई है। तेजी भी ऐसी आई है कि इसके अभी थमने के आसार भी नहीं हैं। कारण यह है कि जिन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और मप्र से सब्जियों की आवक होती है, वहां भारी बारिश के कारण फसलें चौपट हो गई हैं। सब्जियों की कीमत भी फसल खराब होने और आवक कम होने से आसमान पर पहुंच गई है।
