बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है. यह मुठभेड़ नेशनल पार्क के इलाके में जारी है. गुरुवार को इसी क्षेत्र में जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता सुधारकर को ढेर किया था. आज की मुठभेड़ में भी एक बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है.जानकारी के मुताबिक, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा जवान की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ को अंजाम दे रही है. इस दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. नक्सल विरोधी अभियान में 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर किया गया है. फिलहाल मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
बता दें कि गुरुवार को इसी क्षेत्र में मुठभेड़ में जवानों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर नक्सली लीडर सेंट्रल कमेटी के मेंबर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर मार गिराया था. वह छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र का वांटेड था. सुधाकर पर तीनों राज्यों को मिलाकर एक करोड़ का इनाम था.

कौन था नक्सली सुधाकर

मुठभेढ़ में ढेर सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था. वह आंधप्रदेश के चिंतापालुदी ग्राम का रहने वाला था और बीते तीन दशकों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version