प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच डेट पर जाना आम बात है लेकिन चीन में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड को डेट पर बुलाना भारी पड़ गया. युवक की गर्लफ्रेंड अपने 23 दोस्तों और रिश्तेदारों को लेकर रेस्टोरेंट पहुंच गई जिसके बाद भारी-भरकम बिल देख कर उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया. दरअसल चीन के झेजियांग प्रांत में सोशल मीडिया और फोन के जरिए एक दूसरे से करीब आए जोड़े ने ब्लाइंड डेट का प्लान बनाया और इसके लिए एक रेस्टोरेंट को चुना. यहां दोनों की पहली मुलाकात होनी थी. युवक तय समय से पहले रेस्टोरेंट पहुंच गया और अपनी प्रेमिका से मिलने की तैयारी करने लगा. उस युवक की प्रेमिका डेट पर तो आई लेकिन अकेले नहीं बल्कि अपने 23 दोस्तों और रिश्तेदारों को भी साथ ले आई. शुरुआत में तो सब ठीक रहा और वो एक दूसरे से मिले और साथ में खाना खाया. इसके बाद जब रेस्टोरेंट की तरफ से युवक को बिल थमाया गया तो उसे देखकर प्रेमी घबरा गया और वहां से फरार हो गया. दरअसल युवक को करीब 19800 युआन यानी 2 लाख 17 हजार रुपये का बिल चुकाना था जिस देखकर ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. युवक ने वहां से भागना ही बेहतर समझा. वहीं युवती ने बताया कि वो प्रेमी की उदारता जांचने के लिए ब्लाइंड डेट पर अपने 23 दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आई थी. युवक के फरार हो जाने के बाद लड़की को ही रेस्टोरेंट का 2 लाख रुपये से ज्यादा का बिल चुकाना पड़ा. हालांकि लड़की ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी जिसके बाद युवक सिर्फ 2 टेबलों का बिल चुकाने को ही तैयार हुआ.
डेट करने पहुंची गर्लफ्रेंड तो भाग गया ब्वॉयफ्रेंड, जानें क्या है माजरा…?
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
