मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार को एक भीषण आग लग गई. इसमें लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया. जिले के कांग्रेस नेता रमेश चौरसिया के ऑफिस में भीषण आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं. आग में घर में रखी दो बाईक और इलेक्ट्रिक कार समेत काफी सामान जलकर राख हो गया है. बताया जा रहा है कि ऑफिस में लगे एसी का कंप्रेशर फटने से यह आग लगी है. कंप्रेसर फटने की तेज आवाज से पूरा इलाका दहल गया. ज़ब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटों ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था.

क्या है पूरा मामला?

घटना ग्वालियर जनकगंज थाना क्षेत्र के चावड़ी बाजार की है. आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई. आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा. लेकिन, मोटे तौर पर लगभग 20 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, घटना ऑफिस में लगे एक एसी के कंप्रेशर के फटने का कारण हुई है.

एसी कंप्रेसर फटने से पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

तेज गर्मी के कारण अक्सर एसी कंप्रेसर फटने की घटना सामने आती रहती है. इसके कारण कई बार लोगों की मौत भी हो चुकी है. बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में भी एसी कंप्रेसर के फटने से आग लगी थी. इसमें मुख्य कारण खराब वायरिंग की निकलकर सामने आई थी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version