सोनम रघुवंशी का परिवार बेहद खुश था. दोस्तों में उत्साह था. यह एक साधारण विवाह था. किसी को क्या पता था कि महज कुछ ही दिनों में यह शादी देश की सुर्खियों में आ जाएगी. मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय हनीमून के लिए गए नवविवाहित जोड़े, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कहानी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.  एक सपनों भरा हनीमून, जो खुशियों का प्रतीक होना चाहिए था, एक भयानक त्रासदी और रहस्यमयी हत्याकांड में बदल गया.  इस मामले ने न केवल मेघालय पुलिस बल्कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी जांच में शामिल होना पड़ा. 

हनीमून पर मेघालय रवाना

शादी के केवल 9 दिन बाद ही नया जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हो गया. दिलचस्प बात यह है कि हनीमून का पूरा प्लानिंग सोनम ने खुद की थी. टिकट से लेकर होटल बुकिंग तक सब कुछ सोनम के नाम से हुआ.  पुलिस के मुताबिक यहीं से साजिश की नींव रखी गई थी.

नोंग्रियाट गांव पहुंचे, फिर लापता

राजा और सोनम मेघालय के शिलांग में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, नोंग्रियाट गांव घूमने गए.  यह वही जगह थी, जो इस हत्याकांड का साइलेंट गवाह बना. उसी दिन से दोनों अचानक लापता हो गए.  फिर न राजा का पता चला, न सोनम का. परिवार परेशान हो उठा

स्कूटी लावारिस मिली

अगले दिन उनकी किराए की स्कूटी सोहरा के पास एक सुनसान जगह पर लावारिस हालत में मिली. यही वह पहली कड़ी थी जिसने पुलिस को मामले की गंभीरता का अहसास दिलाया. लापता दंपती का केस दर्ज किया गया. 

जारी रहा तलाश

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. परिवार इंदौर से शिलांग पहुंचा. सोनम का कोई सुराग नहीं था. मीडिया ने इस केस को लापता कपल के रोमांचक एंगल से रिपोर्ट करना शुरू कर दिया. फिर धीरे-धीरे शक की सुई सोनम पर घूमने लगी. 

 2 जून 2025 को मिला राजा का शव 

अगले ही दिन यानी 2 जून को पुलिस को वेईसावडॉन्ग वॉटरफॉल के पास एक गहरी खाई में एक शव मिला. शव की हालत बुरी तरह खराब थी. पहचान करना मुश्किल था. लेकिन राजा के हाथ पर गुदे ‘राजा’ टैटू ने उसकी पहचान पक्की कर दी. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हो गई. राजा की मौत सिर में गहरी चोट और धक्का देने से हुई थी. 

3 से 5 जून 2025: सोनम गायब, साजिश गहराई

शव मिलने के बाद सोनम का गायब रहना पुलिस के शक को पुख्ता करता गया. मीडिया में खबरें आने लगीं कि सोनम ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है. पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी. 

9 जून 2025 सोनम गाजीपुर से गिरफ्तार

आखिरकार पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि खबर यह है कि उसने आत्मसमर्पण किया है. वह छुपते-छुपाते गाजीपुर पहुंची थी. गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और फिर पुलिस रिमांड पर लिया गया. पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. 

राज कुशवाहा का नाम आया सामने

चर्चा है कि इंदौर के ही रहने वाले राज कुशवाहा से सोनम का अफेयर था. दोनों का रिश्ता शादी से पहले से था. जानकारी के अनुसार सोनम को शादी परिवार के दबाव में करनी पड़ी, लेकिन वह राज के संपर्क में बनी रही.  फिर दोनों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची. राज कुशवाहा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

9 जून 2025: डीजीपी का प्रेस बयान

मेघालय के डीजीपी आई नोंगरंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का पूरा विवरण साझा किया.डीजीपी ने सुपारी किलिंग की आशंका जताई.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version