उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-78 स्थित महागुन सोसाइटी में पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक युवक की जान बच गई. जानकारी के मुताबिक, नशे की हालत में युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते पुलिस PRV की टीम मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतार लिया.

शख्स के आत्महत्या कीकोशिश की सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात PRV वाहन मौके पर मात्र 3 मिनट में पहुंच गया आरक्षी सतेंद्र यादव और चालक प्रमोद कुमार ने दरवाजे को तोड़ा और खुद को लटका चुके युवक को नीचे उतारा. उन्होंने उसे तुरंत CPR देना शुरू किया. CPR देने के बाद युवक की सांसें वापस लौटीं और उसकी जान बच गई. इसके बाद युवक को एम्बुलेंस के जरिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

घटना के वक्त युवक की पत्नी भी घर में मौजूद थी. कॉल पर मिले तुरंत रिस्पॉन्स और कार्रवाई के लिए सोसाइटी के लोगों ने PRV टीम कीसराहना की है वहीं पुलिसकर्मियों की इस बहादुरी और सूझबूझ के लिए DCP ट्रैफिक की ओर से₹25,000 का नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version