एक चश्मदीद, जयेश पटेल ने बताया कि जब उन्होंने तेज आवाज सुनी और धुआं उठता देखा, तब वह लगभग 500-600 मीटर की दूरी पर थे. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा था.’’ हजारों लोग सड़क पर आ गए.

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा देखने को मिला. लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे. 

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 ने भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी.

रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान एयरपोर्ट की सीमा के बाहर जमीन पर गिर गया और उसके तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया।

विमान अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.  विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

जिन लोगों ने अपनी आंखों से ये दर्दनाक हादसा देखा, उन्होंने बताया कि बोइंग विमान तेजी से नीचे आता दिखाई दिया और करीब दो बजे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद, इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया.सामने आई कुछ तस्वीरों में विमान के आगे का हिस्सा दीवार को चीरते हुए बाहर निकले हुए दिखा.दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों का अभी कोई आधिकारिक अनुमान नहीं लगाया जा सका है.

ऐसी आशंका है कि मेघाणी नगर के कुछ लोग भी मृतकों में शामिल हो सकते हैं.एक अधिकारी ने बताया कि कई घायलों को शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है

दुर्घटना के बाद, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल बचाव, निकासी और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version