मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की सोये में कुल्हाडी से गले पर वार कर गुरुवार तड़के कथित रूप से बलि चढ़ा दी। यह घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया कि आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी ने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी है। उन्होंने कहा सुनिया बाई को लगभग पिछले दो साल से कुछ दैवीय प्रभाव होने का अहसास होता था और ऐसी घटना आज रात में भी हुई थी। इसी भाव के आने की दशा में कुल्हाडी से उसने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी। सोनी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। सोनी ने बताया कि पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उसने देवी मां को बलि चढाई है तो इस पर उन्होंने कहा, शुरुआती तौर पर पता चला है कि उसको ये भाव आते रहते थे और उस भाव के आने के स्थिति में वह यह बात करती थी कि इसे मारना है, उसे मारना है। यह बात गांव वालों ने आज बताई है। बातचीत करके इसका आगे पूरा खुलासा किया जाएगा। सोनी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
Previous Articleमुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों की सौगात दिये जाने से पाटन के किसानों में हर्ष का माहौल-अशोक
Next Article बदमाशों ने लूटे लाखों के ड्राईफ फ्रूट
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
