अहमदाबाद:

 गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से पूरा देश शोक में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह पर पहुंचे हैं. यहां वह लगभग 10 मिनट तक रुके. घटनास्‍थल पर पहुंचकर पीएम मोदी ने हालात का जायजा ले रहे हैं. इसके बाद पीएम मोदी अस्‍पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे.  पीएम मोदी हादसे पर समीक्षा बैठक भी करेंगे. इस दौरान वह हादसे ही अब तक की हर अपडेट लेंगे. 

10 मिनट घटना स्‍थल पर रुके पीएम मोदी

अहमदाबाद एयरपोर्ट उतरने के तुरंत बाद पीएम मोदी मेघानीनगर घटनास्‍थल पर पहुंचे. यह उन्‍होंने जाना कि आखिर यहां विमान जब गिरा, तो उसके बाद कैसे हालात थे. पीएम मोदी इस दौरान बेहद गंभीर और दुखी नजर आ रहे थे. जिन बिल्डिंगों में विमान गिरने के बाद आग लगी थी, उन्‍हें पीएम मोदी ने देखा.  

घायलों से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल पहुंच गए हैं. सिविल हॉस्पिटल में ही विमान हादसे के घायलों का इलाज चल रहा है. पीएम मोदी यहां घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे हैं. पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हैं.

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. हादसे के समय विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो दर्दनाक मंजर को बयां कर रहे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version