भटगांव । पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में भटगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को 13 जून को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है।

कैसे हुआ खुलासा?
30 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मिरचीद के नदी किनारे कुछ लोग आसपास के क्षेत्रों से मवेशियों को इकट्ठा कर रहे हैं और उन्हें झारखंड के बूचड़खाने ले जाने की तैयारी है। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नगरदा पहुंचकर घेराबंदी की और मिरचीद के नदी किनारे से 37 मवेशी (बैल) जब्त किए। और कुछ मोटरसाइकिल भी।

गिरफ्तार आरोपीगण – नाम व विवरण
    खेमचंद यादव पिता जीवन यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नगरदा, थाना बिलाईगढ़
    टेकराम जाटवर पिता धनसाय जाटवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड 03, जागड़े मोहल्ला, ग्राम परसाडीह
    भट्ठे उर्फ शिवरात्रि चंदेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी राहौद, थाना शिवरीनारायण
    रमेश यादव पिता बुड़गा राम यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी धरदेई

जांच में जुड़े अन्य नाम
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे अपने अन्य साथियों राजकुमार साहू निवासी मिरचीद और बुदरू यादव निवासी गंतुला के साथ मिलकर किसानों से गाय-बैल खरीदते थे और झारखंड के खरीदारों को बेच देते थे।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। 37 मवेशियों को शारीरिक परीक्षण के बाद गौशाला में सुरक्षित भेज दिया गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी
    उप निरीक्षक शिव कुमार धारी (थाना प्रभारी)
    प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पटेल
    आरक्षक हेमंत जाटवर, कमल कुर्रे, राजू साहू एवं थाना भटगांव का समस्त स्टाफ

भटगांव पुलिस की इस सटीक कार्रवाई ने एक संगठित पशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version