गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस उईके ने छुरा विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर निर्माण कार्याे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान के तहत बनाये जा रहे सड़क एवं प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत प्रधामंत्री आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान के तहत रवेली से कमारटोला मार्ग पर बनाये गये 1.20 किलोमीटर डामरीकृत सड़क निर्माण के कार्याे का अवालेकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़क में कुछ खामियां मिलने पर उसे सुधारकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिये। इसी तरह मड़ेली से कमारपारा में 600 मीटर का सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। फिंगेश्वरी से तालाबपारा में बनाये गये 750 मीटर के डामरीकृत सड़क निर्माण, नवापारा बी से कमारपारा तक 1.65 किलोमीटर एवं अकलवारा से कमारपारा तक 1.125 किलोमीटर के डामरीकृत सड़क का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से होना चाहिए, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें एवं मानकों से कोई समझौता नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बन जाने से अब उन्हें आवाजाही सहित अन्य कार्यो के लिए सहुलियत होगी। साथ ही उनका समय बचेगा।

इसके अलावा कलेक्टर श्री उईके ने ग्राम रवेली एवं ग्राम फिंगेश्वरी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् बन रहे घरों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रगति, योजना के तहत पात्र-अपात्र हितग्राहियों की जानकारी ली और अब तक बन चुके आवास तथा उनके भुगतान आदि की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली। इस दौरान कलेक्टर ने गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की उपलब्धता, पेयजल की नियमित आपूर्ति सहित जल स्त्रोत की उपलब्धता सहित राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पेंशन, केसीसी सहित अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की।  

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम रवेली की हितग्राही श्रीमती दुलारी कमार, बुधराम कमार एवं ग्राम फिंगेश्वरी के श्रीमती गैंदीबाई कमार के घर भी पहुंचे और घर निर्माण की गुणवत्ता देखी और घर के बाहर सोखता गढ्डा बनाये के लिए भी कहा। हितग्राहियों ने कलेक्टर को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उसका घर स्वीकृत हुआ है। योजना अंतर्गत उन्होंने अपने मकान को छत लेबल तक पूरा कर लिया है। कुछ ही दिनों में उनका घर पूरी तरह बनकर तैयार हो जायेगा। कलेक्टर ने उक्त कार्य को शीघ्रता से पूरा करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवीन भगत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सब इंजीनियर विनय विरवानी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version