इंफाल:

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने इंफाल घाटी के पांच जिलों से 328 से अधिक राइफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि खुफिया सूचना पर आधारित एक समन्वित अभियान के दौरान मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और सेना की संयुक्त टीमों ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए. 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई वस्तुओं में 151 एसएलआर, 65 इंसास राइफल, 73 अन्य राइफल, पांच कार्बाइन, दो एमपी5 बंदूकें, 12 हल्की मशीन गन, एके सीरीज की छह राइफल, दो अमोघ राइफल, एक मोर्टार, छह पिस्तौल, एक एआर-15 और दो फ्लेयर बंदूक शामिल हैं. मणिपुर पिछले काफी समय से अशांत चल रहा है. इस बीच हथियारों जखीरे का पकड़ा जाना बेहद महत्‍व रखता है. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version