सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खास वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऐसा घर दिखाया गया है, जो हूबहू ताजमहल जैसा दिखता है. यह कोई होटल या पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक कपल का निजी आशियाना है. यह शानदार 4BHK घर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित है और इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे प्यार की मिसाल के तौर पर बिज़नेसमैन आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी के लिए बनवाया है.

MP में बिज़नेसमैन ने बनवाया मिनी ताजमहल

वीडियो में नजर आ रहा यह मिनी ताजमहल मूल ताजमहल का एक-तिहाई स्केल मॉडल है, जिसे उसी तरह के मकराना मार्बल से तैयार किया गया है, जैसा आगरा के असली ताजमहल में इस्तेमाल हुआ था. चारों ओर से खूबसूरत नक्काशी, गोल गुंबद और मेहराबदार दरवाजे इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं. यह अनोखा घर आनंद चौकसे द्वारा स्थापित एक स्कूल के कैंपस में बना है. इंस्टाग्राम यूजर प्रियम सारस्वत द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कपल खुद इस आशियाने की छोटी-सी झलक दिखाते हैं. वीडियो की शुरुआत में सारस्वत पूछते हैं, ‘क्या ये आपका घर है और क्या ये ताजमहल की नकल है?’ इस पर कपल मुस्कुराते हुए हां में जवाब देता है, फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या यह घर उनकी पत्नी को समर्पित है, तो आनंद चौकसे ने जवाब दिया, ‘बिल्कुल, 100% मेरी पत्नी को समर्पित है और हमारा प्यार हमारे साथ है.’

पत्नी को किया समर्पित 4BHK महल

वीडियो के कैप्शन में लिखा है: ‘यह खूबसूरत घर इंदौर के पास स्थित है और इसे प्यार फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है…सबसे खास बात यह है कि यह एक स्कूल के अंदर बना है, जिसे @anand.prakash.chouksey ने शुरू किया है. वीडियो को अब तक 5.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर दिल खोलकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, इससे ज़्यादा रोमांटिक चीज़ इस साल नहीं देखी, तो किसी ने कहा, ये सिर्फ घर नहीं, संगमरमर में लिखी एक ज़िंदा कविता है. कई लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया और लिखा कि, प्यार को शब्दों से नहीं, विरासत से जताओ.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version