दुर्ग । भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटर्स पर शनिवार देर रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 10 महिला और 3 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। समृति नगर चौकी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान मचा हड़कंप
पुलिस रेड की भनक मिलते ही माॅल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई युवक-युवतियां मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला कांस्टेबलों की मुस्तैदी से सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं, मोबाइल फोन और ग्राहकों का रजिस्टर भी बरामद हुआ है।

तीन स्पा सेंटर्स में मिला अनैतिक गतिविधियों का प्रमाण
दुर्ग पुलिस ने कुल 8 स्पा सेंटर्स में छापा मारा, जिनमें से 3 स्पा सेंटर्स में अनैतिक गतिविधियां संचालित पाई गईं। पुलिस को लंबे समय से सूर्या मॉल में सेक्स रैकेट की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए थे।

रेड से पहले मिली थी सूचना, पुलिस कर रही जांच
सूत्रों के अनुसार, रेड से ठीक पहले स्पा सेंटर्स को कार्रवाई की भनक लग गई थी, जिससे कर्मचारी और संचालक सतर्क हो गए थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि अंदर से यह सूचना किसने लीक की।

पूछताछ जारी, आगे की कार्रवाई की तैयारी
गिरफ्तार 13 लोगों से देर रात तक पूछताछ की गई और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत सभी पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई शहर में फैलती अनैतिक गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण का संकेत है। एसएसपी विजय अग्रवाल की सख्ती और संवेदनशीलता ने एक बार फिर साबित किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि स्पा सेंटर्स के संचालकों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version