मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में 35 वर्षीय महिला के साथ कथित गैंग रेप के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर पेटलावद थाना क्षेत्र में 17 और 18 अक्टूबर को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी दशरथ, हीरालाल सिंह, रितेश, कोमल और एक नाबालिग आरोपी को संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता ने पीडि़ता की शिकायत के हवाले से बताया कि महिला का पड़ोसी दशरथ 17 अक्टूबर को उसे एक मकान में ले गया। वहां उसके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। वहां पांचों आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। अगले दिन 18 अक्टूबर को पांचों आरोपियों ने पीडि़ता को फिर से पकड़ कर कानवन रोड की ओर जंगल में एक नाले में ले गये और उसके साथ फिर से बलात्कार किया तथा पुन: जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। एसपी ने बताया कि 21 अक्टूबर को पीडि़ता ने पुलिस से संपर्क किया। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व अन्य संबंधित आरोपों में मामला दर्ज किया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
