लंबे इंतज़ार के बाद अब फिर से स्कूलों में बजेगी पढ़ाई की घंटी। जी हां! छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बार पढ़ाई के साथ-साथ गर्मी से बचाव का भी खास ख्याल रखा गया है। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुलने को लेकर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में जहां एक ओर उत्साह है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने समय-सारिणी में बदलाव कर राहत देने का प्रयास किया है।
