राष्ट्रीय विचार धारा को लेकर देश में काम करने वाले “भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ” का आगामी 21 जून से प्रारंभ 3 दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ से कुल 7 पदाधिकारी शामिल होंगे। उक्त जानकारी जारी संयुक्त विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा तथा संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने दी है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने आगे बताया है कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीयअध्यक्ष सी एच सुरेश ने महाराष्ट्र के नासिक में 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आहूत किया है। इस बैठक में सभी अखिल भारतीय पदाधिकारी के सभी प्रदेशों के प्रांताध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष तथा संगठन मंत्री को बुलावा भेजा गया है।
इस बैठक हेतु छत्तीसगढ़ से प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती द्रौपदी यादव पत्थलगांव, बी के वर्मा दुर्ग, आर एन ताटी जगदलपुर , श्रीमती कुंतीराणा बिलासपुर तथा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के साथ प्रदेश पदाधिकारी क्रमशः संगठन मंत्री टी पी सिंह और कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर आदि 20 जून 25 को एक साथ नासिक बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
इस बैठक में प्रथम दिन 21 जून को योग दिवस पर कार्यक्रम करने के बाद देश-प्रदेश में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की संगठनात्मक स्थिति पर विचार विमर्श कर पेंशनर्स हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में दूसरे दिन 22 जून को चिंतन शिविर में प्रदेश अध्यक्ष सी एच सुरेश केरल के मार्गदर्शन होगा।उसके बाद पेंशनरों की मुख्य समस्याओं पर चिंतन मनन करेंगे जिसमें प्रमुख रूप से 80 वर्ष के उम्र के स्थान पर 65 वर्ष उम्र के बाद अतिरिक्त वेतन वृद्धि, रेल टिकट में छूट, कैशलेश चिकित्सा, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को धारा 49 से मुक्त करने,केंद्र के समान केन्द्र के देय तिथि पर सभी राज्यों में महंगाई राहत (डीआर) देने तथा पेंशन को आयकर से मुक्त करने आदि के अलावा अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पेंशनर्स हितैषी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अंतिम दिन 23 जून को तीर्थस्थल भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया है।
सभी आयोजन बैठक स्थल कालका देवी मंदिर ट्रस्ट,महामार्ग बस स्टैंड के पास आगरा रोड नासिक में संपन्न होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version