नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एक खतरनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक युवक और युवती तेज रफ्तार बाइक पर न सिर्फ रोमांस करते दिख रहे हैं, बल्कि खुलेआम ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. यह दृश्य देखकर लोग भौचक्के रह गए और अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है.

ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है, जबकि युवती उसे सामने से कसकर पकड़े हुए है. दोनों ही बिना हेलमेट के हैं. हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ उनके लिए बल्कि दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं. रोमांस और स्टंट के नाम पर की गई यह हरकत एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती |

बाइक पर कपल का रोमांटिक स्टंट

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार में बैठे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे से इस पूरे मामले को रिकॉर्ड किया और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कुछ ही घंटों में यह क्लिप वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इसे देखा, शेयर किया और ट्रैफिक पुलिस को टैग किया.

पुलिस ने लिया संज्ञान, कटा भारी चालान

वीडियो वायरल होते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस एक्टिव हो गई. वीडियो में बाइक का नंबर प्लेट साफ नजर आ रहा था, जिसके आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने बाइक मालिक पर ₹53,500 का भारी-भरकम चालान ठोंक दिया. इस चालान में हेलमेट न पहनना, खतरनाक ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन जैसे कई सेक्शन शामिल हैं. अब पुलिस इस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर रही है, ताकि उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.

लापरवाही नहीं, ज़िंदगी से खिलवाड़

इस तरह की हरकतें महज सोशल मीडिया पर फेमस होने की कोशिश हो सकती हैं, लेकिन असल में ये नासमझी भरी स्टंटबाज़ी ज़िंदगी और कानून दोनों के लिए खतरनाक है. पुलिस ने भी साफ संदेश दिया है कि इस तरह की गैरजिम्मेदार हरकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version