सुपरस्टार आमिर खान एक लंबे वक्त के बाद थिएटर्स में आ चुके हैं. उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन अब करीब तीन सालों के इंतजार के बाद वो ऑडियंस के बीच अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लेकर आ गए हैं. जो उनकी हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है.

पहले दिन थिएटर्स में छाए आमिर के सितारे

आमिर की फिल्म का थीम जबसे सामने आया है, हर कोई इसे एक बार देखने के लिए बेताब है. उनकी फिल्म बौद्धिक अक्षमता वाले कुछ खास बच्चों की कहानी को दिखाती है जिन्हें आमिर बास्केटबॉल सिखाते हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में बनी हुई थी. अब ये फाइनली रिलीज हो चुकी है जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 10.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है.

फिल्म ने थिएटर्स में शुक्रवार को अच्छी ऑक्यूपेंसी भी देखी. आमिर की फिल्म ने थिएटर्स में 21.43% ऑक्यूपेंसी देखी. फिल्म के सबसे ज्यादा शोज दिल्ली में लगे. दिल्ली में करीब 1000 शोज लगे जहां 25% ऑक्यूपेंसी नोट की गई. हालांकि ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में शनिवार को एक बड़ा जंप देखने मिल सकता है क्योंकि फिल्म को हर तरफ से अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. अब देखना होगा कि आमिर की फिल्म को शनिवार की छुट्टी का कितना फायदा मिलता है.

पिछली फिल्मों के मुकाबले कैसा है रिकॉर्ड?

‘सितारे जमीन पर’ की ओपनिंग आमिर की पिछली 5 फिल्मों के मुकाबले काफी कम है. उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 11.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं, आमिर को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से मिली थी. उस फिल्म ने 52.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. ‘सितारे जमीन पर’ ने ‘तारे जमीन पर’ के ओपनिंग कलेक्शन को भी पछाड़ा है.

आमिर की साल 2007 में आई हिट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.62 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. इस बार उनकी फिल्म एक अलग स्ट्रैटेजी भी अपना रही है. मेकर्स ने फैसला किया है कि उनकी फिल्म का कोई भी शो सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगाया जाएगा. ना ही फिल्म की टिकट के प्राइज में कोई खास बदलाव किए जाएंगे जिससे उनकी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देख पाएं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version