रायपुर। राजधानी के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने अपने ही क्लाइंट किशोर पैकरा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को सीमेंट डालकर ट्रॉली बैग में बंद किया और टिन की पेटी में भरकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। इस मामले में कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

हत्या के पीछे 30 लाख की रकम और बढ़ता दबाव
पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर पैकरा ने अपनी संपत्ति संबंधी कानूनी लड़ाई में वकील अंकित उपाध्याय को नियुक्त किया था। इस दौरान वकील ने मृतक के मकान को तीस लाख रुपये में बेचकर वह रकम अपने निजी कार्यों में खर्च कर दी। मृतक जब लगातार पैसे की मांग करने लगा तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रची।

दिल्ली भागने की फिराक में थे आरोपी, फ्लाइट से पहले हुए गिरफ्तार
हत्या के बाद दोनों आरोपी रायपुर से दिल्ली भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सटीक सूचना और तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में साथ देने वाले दो अन्य आरोपी सूर्यकांत यदु और विनय यदु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या की योजना और क्रियान्वयन
किराये पर कमरा लेकर मृतक को झूठ बोलकर वहां बुलाया गया।
गला दबाकर और चाकू मारकर उसकी हत्या की गई।
शव को सूटकेस में बंद कर उस पर सीमेंट डाला गया और फिर टिन की पेटी में भरकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।
सबूत मिटाने के लिए कपड़े और हथियार फेंक दिए गए।

पुलिस ने जब्त की सामग्री
हत्या में प्रयुक्त अल्टो कार
2 दोपहिया वाहन
5 मोबाइल फोन
सीमेंट बैग, खून से सना तौलिया
ट्रॉली बैग व टिन की पेटी

गिरफ्तार आरोपी
अंकित उपाध्याय (वकील)
शिवानी शर्मा (पत्नी)
विनय यदु
सूर्यकांत यदु

पुलिस की तत्परता से खुला मामला
फॉरेंसिक टीम, सीसीटीवी विश्लेषण, साइबर ट्रेसिंग और मुखबिर तंत्र की मदद से रायपुर पुलिस की 5 टीमों ने यह जटिल मामला 48 घंटे में सुलझा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह और आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सफलता के लिए टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

यह मामला रायपुर में पेशेवर धोखाधड़ी, लालच और साजिश की एक खौफनाक मिसाल बन गया है। पुलिस जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि क्या आरोपी और लोगों को भी इसी तरह ठग चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version