देशभर में मानसून का कहर जारी है। बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं तो हिमाचल से गुजरात तक जलसैलाब का सितम झेल रहे हैं। इस बीच IMD ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी हिमाचल और उत्तराखंड में बाढ़-बारिश की चेतावनी है तो गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। महाराष्ट्र के रायगढ़, मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के पूरे आसार हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने से बारिश की संभावनाएं प्रबल हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान ने पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, किशनगंज, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में बारिश के साथ ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में मौसम का हाल

महाराष्ट्र के बुलढाना में घंटों हुई बारिश की वजह से कंचनगंगा नदी उफान पर है जिसका असर बुलढाना के पास मुंबई नागपुर हाईवे पर भी पड़ा। इस इलाके में सड़क के अलावा लोगों के घरों में भी घुटनों तक पानी भर गया। कारें डूब गईं हैं, कई दुकानें जलमग्न हैं, बिजली के पोल डूब गए और लोग घुटनों तक भरे पानी में आने जाने को मजबूर हो गए। नदियों के उफान पर होने की वजह से महाराष्ट्र के कुछ ग्रामीण हिस्सों में भी जल जमाव की स्थिति पैदा हुई है। हालांकि इससे अभी राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि IMD ने महाराष्ट्र के रायगढ़, मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। इसके अलावा मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक-गरज और बारिश के साथ आज सुबह की शुरुआत होगी।

दिल्ली में मेहरबान होंगे बादल?

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के बावजूद मानसून की बारिश अभी तक नहीं हुई है। गुरुवार सुबह भी तेज धूप और उमस ने हालत खराब कर दी थी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की चाल फिलहाल धीमी है. लेकिन अब मौसम के रुख में बड़ा बदलाव संभव है। मौसम विभाग ने 27 जून को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज नर्म होने लगा है। बारिश नहीं हो रही है, मानसून की रफ्तार कम हुई है जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version